सिद्धार्थनगर 22 नवम्बर 2025/विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील इटवा एवं तहसील डुमरियागंज के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे गये गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एवं जमां किये गये प्रपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुये सभी मतदाताओं को घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लायें। जो लेखपाल अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको फील्ड में भेजकर कार्य में प्रगति लायें। जिन बीएलओ की प्रगति कम है उनके सहयोग में किसी कर्मचारी को लगाकर कार्य में प्रगति लायें। तहसील डुमरियागंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने पर जिलाधिकारी द्वारा बीएलओ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज, तहसीलदार एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील इटवा एवं तहसील डुमरियागंज के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण
- by Netra 24 Times
- 23/11/2025
- 14 Views
- 3 months ago
