उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित-7 कालीदास मार्ग पर यशस्वी उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने शिष्टाचार मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। वहीं श्याम जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री से विधानसभा शोहरतगढ़ के विषय में विस्तृत चर्चा हुई।
