क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर किया बैठक।
जनपद सिद्धार्थनगर के जिला रेस्ट हाउस में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सिद्धार्थनगर जिले के प्रवासी दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग) क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल रहें। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटि रहित बनाना है, जिसके लिए हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को फॉर्म भरवाने में सहायता करेंगे। जिससे सही निर्धारित तिथि पर बीएलओ के पास सभी फार्म जमा हो जायें। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रमुखता से हम अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी गांव में अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसको सफल बनायेंगे तथा हमारे हर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमारे कार्यकर्ता ऑनलाइन फॉर्म भी गांव-गांव जाकर भरवाने का कार्य करेंगे। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारत का कोई भी नागरिक वह किसी भी जाति और सम्प्रदाय का हो, वह भारत का निवासी हो, वह इस फॉर्म को भरकर जमा कर सकता है। यह मतदाता सूची के पारदर्शिता तथा स्वच्छता के लिए बहुत ही अनिवार्य है। बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, पूर्व जिला महामंत्री हेमन्त जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मणि, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, तेजू विश्वकर्मा, घनश्याम मिश्रा, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, रमेश मणि सहित मण्डल अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।
