प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत आबादी के बीच सड़क का निर्माण तो किया गया था, लेकिन नालियों का निर्माण अधूरा यह गया था, जिससे जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने नाली के जल निकासी को लेकर हो-हल्ला को लेकर विभाग के अधिकारियों ने नाली निर्माण कार्य को पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। शोहरतगढ़ तहसील के बढ़नी ब्लाक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सिसवा बुजुर्ग से नौडिहवा तक सड़क का निर्माण किया गया। सड़क के दोनों और पक्की नालियों का निर्माण आवश्यक था, लेकिन झुलनीपुर चौराहा, रोमनदेई और बसहिया में केवल आधी-अधूरी नालियां बनाई गई थीं। नालियों के अभाव में सड़क के किनारे पानी जमा रहता है, जिससे जल निकासी की समस्या बनी रहती है। इसके परिणामस्वरूप गन्दा पानी जमा होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों के हो-हल्ला के बाद विभाग ने झुलनीपुर में अधूरी नालों का निर्माण दोबारा शुरू कर दिया है। यह कदम स्थानीय निवासियों के लिए राहत का संकेत है और जल निकासी की समस्या के समाधान की दिल में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सिद्धार्थनगर
ग्रामीणों द्वारा हो-हल्ला होने पर अधूरी नाली का निर्माण कार्य दोबारा शुरू
- by Netra 24 Times
- 23/11/2025
- 18 Views
- 3 months ago
