Breking News
सबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकट
सिद्धार्थनगर

विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र में 114 करोड़ से बनेंगी 76 सड़कें

कुछ सड़कों के लिए प्रथम किस्त का धन आवंटित, इन परियोजनाओं से 125 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण परियोजना को शासन से मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि शासन द्वारा 114 करोड़ से 76 सड़क का निर्माण कार्य होगा। कुल छ: योजना से बनने वाली सड़क सम्मिलित हैं। पीडब्ल्यूडी ने इन सड़क की सूची उपलब्ध करा दी है। कुछ सड़कों पर प्रथम किस्त के धन का आवन्टन हो गया है। विभाग ने इसकी निविदा कर दी है। शेष सड़क पर धन आवन्टन की प्रक्रिया चल रही है। धन आवन्टन होने के साथ इन सड़क की निविदा प्रक्रिया होने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। इस परियोजना से करीब 125 गांव के ग्रामीणों को लाभ होगा। वहीं विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के ऐसे गांव जो अभी तक पक्की रोड से वंचित हैं, उनके निर्माण के सम्बन्ध में शासन और विभाग में प्रस्ताव दिया था। इसमें कई सड़क की निविदा प्रक्रिया प्रकाशित हो गई हैं। शासन ने सूची को संज्ञान में लेने के बाद स्वीकृति प्रदान की। ऐसी भी रोड जो कई वर्ष पूर्व बनी थी, लेकिन रख-रखाव के अभाव में जर्जर हो गई हैं, इनकी भी सूची में स्थान दिया गया है। अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर ने कहा कि शासन से कई परियोजना को स्वीकृति मिली है। इस सम्बन्ध में विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण से सम्बन्धित प्रस्ताव दिया है। शासन स्तर से इसे स्वीकृति मिल गई है। विभाग को प्राथमिकता के आधार पर होने वाले काम को बताया गया है। गुणवक्ता और मानक को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है।

10 योजना  निर्माण को मिली स्वीकृति – शासन ने 10 योजना में सड़क निर्माण की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। 150 से अधिक आबादी के ग्रामीण मार्ग का नवनिर्माण, ग्रामीण सम्पर्क मार्गों का पुननिर्माण, ग्रामीण मार्गों के मिसिंग लिंक, चौड़ीकरण, चीनी मिल परिक्षेत्र अन्तर्गत निर्माण, विशेष मरम्मत कार्य, रोड सोफ्टी, दीर्घ व लघु सेतु निर्माण, भवन निर्माण कार्य व बाइपास निर्माण योजना में इन सड़कों को स्वीकृति मिल गई है।

प्राथमिकता के आधार पर होगा काम –
विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने शासन स्तर पर सड़क निर्माण को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व तीन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मतदन बहिष्कार की घोषणा की थी। वहां के ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद आश्वासन दिया था कि एक वर्ष में निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। ऐसे में भिरण्डा समय माता से नियांव नानकार सम्पर्क मार्ग, समय माता मधवापुर से बैरिहवा नानकार व ढेकाहरी बुजुर्ग से ढेकाहरी खुर्द सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इसका प्राथमिकता के आधार पर निर्माण होगा।