Breking News
सबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकट
सिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस पर शिवपति महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनएनसी) दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के लोअर हॉल में मेजर मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 राम किशोर सिंह (सहायक आचार्य, भौतिकी विभाग) ने एनसीसी जैसे अनुशासित और राष्ट्रसेवा-प्रधान संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का संचार करता है। यह संगठन न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करता है, बल्कि युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व का भी बोध कराता है। डॉ0 सिंह ने कहा कि आज के समय में जब देश को सजग, सशक्त और संवेदनशील नागरिकों की आवश्यकता है, तब एनसीसी जैसे संगठन युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कैडेटों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेजर मुकेश कुमार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों जैसे सामाजिक सेवा, आपदा प्रबन्धन, पर्यावरण संरक्षण, और राष्ट्रीय एकता शिविरों की जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, समर्पण और सेवा के मूल मंत्र को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम के उपरान्त कैडेटों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “एनसीसी जिन्दाबाद” जैसे जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली ने नगरवासियों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। इस अवसर पर डॉ0 उमा शंकर प्रसाद यादव, डॉ0 प्रवीण कुमार एवं पी0आई0 हवलदार धीरेन्द्र लिम्बु की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर अण्डर ऑफिसर रोहन, अभिषेक, आदर्श, प्रिया, साक्षी, समीक्षा, रोशनी सहित सभी कैडेटों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।