जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र चिल्हियां अन्तर्गत बोकनार गांव में बुधवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपनी पत्नी हाजरा खातून की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चिल्हियां थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति कमरुद्दीन को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दिया। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दम्पति के बीच विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आयेगी। चिल्हियां थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थनगर
दारू पीकर नशे की हालत में अपने पत्नी को ईंट से मार-मार कर कर दी हत्या, पति गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 24/11/2025
- 26 Views
- 3 months ago
