पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेंदु सिंह के कुशल निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मयफोर्स के नेतृत्व में रविवार को मु0अ0सं0 162/25 धारा 70(1), 351(3) BNS व 3(2) V एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों व 04 बाल अपचारी को ग्राम भैंसहवा टोला गुलरिहा तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वांछित अभियुक्त जग्गी पुत्र उदयराज व सिकन्दर पुत्र मनगाठू सहित 04 बाल अपचारी निवासीगण सोनौली नानकार टोला सिकरीडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह, उप निरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, उप निरीक्षक छविनाथ राम, उप निरीक्षक गोरखनाथ, मुख्य आरक्षी तेजप्रकाश मौर्या, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी चन्द्रेश कुमार, आरक्षी अनिल चौहान, आरक्षी कुलभास्कर वर्मा, आरक्षी सुकेश साह मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के 02 वांछित अभियुक्तों व 04 बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 25/11/2025
- 20 Views
- 3 months ago
