पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में “महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को थाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति केन्द्र टीम उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा, कांस्टेबल सुरेश सिंह द्वारा “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत उदघोष नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत ग्राम सोनबरसा में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, जिनके द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे आत्म विश्वास को मजबूत करते है तथा हमे अपने जीवन मे मजबूती के साथ सशक्त एवं निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, कोचिंग संस्थान आदि को असमाजिक तत्वोंं व शोहदों/मनचलों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी/अभ्रदता/अश्लील प्रदर्शन व टिप्पणिओ कि घटना से बचने हेतु सभी को शासन द्वारा जारी महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन जैसे 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, यू0पी0 112 पुलिस सहायता हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए), 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन से सम्बन्धित सेवाओं व बृहद स्तर पर चलाये जा रहा “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” सम्बन्धी अभियान के तहत शून्य एफआईआर (Zero FIR) की अवधारणा, E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केन्द्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया एवं हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने ग्राम पंचायत सोनबरसा में चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 25/11/2025
- 22 Views
- 3 months ago
