विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर, साइबर क्राइम, नये कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर किया जागरुक
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुवेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को उप निरीक्षक बबूना यादव, महिला कांस्टेबल अनुराधा गुप्ता मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम/कस्बा पंचायत भवन गौरडीह में बलिकाओं/महिलाओं को चौपाल लगाकर जागरूक किया गया व साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी दी गयी। शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी।
