पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुवेंदु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती स्थान भिनगा द्वारा जारी गैर जमानतीय वारन्ट एसटी नं0-185/18 धारा 323,504,498 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 01 वारन्टी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती स्थान भिनगा के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। वहीं वारण्टी में सलीम पुत्र बेचन निवासी टेंउआ ग्रान्ट थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामदरश यादव व कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने 01 वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा मा0 न्यायालय
- by Netra 24 Times
- 25/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
