Breking News
सिद्धार्थनगर माघ मेला बांसी के झूले पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलडुमरियागंज खैर इंटर कालेज बनगवा में मंगलवार को छात्र छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गयासबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया
सिद्धार्थनगर

शिक्षक विधायक निर्वाचन की तैयारियों में जुटी भाजपा

पार्टी के उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करे कार्यकर्ता:प्रेम चंद्र मिश्रा

सिद्धार्थनगर स्नातक शिक्षक एमएलसी निर्वाचन 2026 की तैयारी को सुधारने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अभियान के क्षेत्रीय संयोजक प्रेम चंद्र मिश्र उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सिद्धार्थनगर जनपद में अधिकतम मतदाता पंजीकरण कराते हुए पार्टी के उम्मीदवार को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए संगठन पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 का मॉकड्रिल है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि को पूरे समर्पण के साथ अधिकतम मतदाता बनाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा 10 दिसंबर मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है अतः सभी कार्यकर्ता नेता अपने अपने क्षेत्रों ने सघन संपर्क अभियान चला कर मतदाता बढ़ाने का काम करे। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा स्नातक शिक्षक निर्वाचन भाजपा के वैचारिक आधार को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने विचार परिवार से जुड़े शिक्षण संस्थाओं में संपर्क कर अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण करवाए। उन्होंने कहा यह निर्वाचन केवल चुनाव नहीं बल्कि संगठन की शक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित करने का मंच है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने भी अभी से अपने अपने दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने का आवाह्न किया। भाजपा के जिला  मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय के अनुसार बैठक में अभियान के जिला संयोजक अजय उपाध्याय,सह संयोजक दीपेंद्र चौधरी,वरिष्ठ नेता अरविंद उपाध्याय,संतोष शुक्ला, कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ला, राजेश दूबे,सचिदानंद चतुर्वेदी, सिद्धार्थ पाठक आदि लोग उपस्थित रहें।