डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में, राजेश कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्हिया के नेतृत्व में आज दिनांक 27/11/2025 को थाना चिल्हिया मिशन शक्ति टीम द्वार थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम बरगड़वा, सूर्यनंदन सिंह पब्लिक स्कूल बरगड़वा तथा धूसरी खुर्द में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम-
01.उ0 नि0 लालचंद यादव थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.का0 अजय कुमार थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.म0का0 कंचन यादव थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.म0हो 0गा0 सुषमा थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
