Breking News
सिद्धार्थनगर माघ मेला बांसी के झूले पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलडुमरियागंज खैर इंटर कालेज बनगवा में मंगलवार को छात्र छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गयासबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया
सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव हुआ सम्पन्न

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, ग्रामीण प्रतिभाओं ने जिला स्तर पर बिखेरी चमक

जनपद सिद्धार्थनगर में 26 और 27 नवम्बर को आयोजित सांसद खेल महोत्सव खेल ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिभा का भव्य संगम बनकर उभरा है। 26 नवम्बर को बर्डपुर, डुमरियागंज, इटवा समेत सभी विकास खण्डों में एक साथ शुभारम्भ हुआ और माहौल खेलमय हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कस्बों तक हजारों प्रतिभागियों ने कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रतिभा की ताकत का परिचय दिया। ग्रामीण स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं ने इस बार स्पष्ट कर दिया कि सिद्धार्थनगर के गांवों में खेल को लेकर गहरी रुचि और अपार संभावनायें मौजूद हैं। माता-पिता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और युवाओं की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। 27 नवम्बर गुरुवार को जिला खेल स्टेडियम में सांसद जगदम्बिका पाल ने महोत्सव का औपचारिक समापन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि पूरे देश में खेल ऊर्जा को बढ़ावा दिया जायें, ताकि गांवों और छोटे इलाकों से खेलने वाले बच्चे जिला, मण्डल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर देश का नाम रोशन करें। लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर की धरती पर खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में सांसद खेल महोत्सव को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह में जिले के डीडीओ सतीश कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सदर गोविन्द माधव, रिंकू पाल, रजनीश सिंह, मनोज बाबा, जहीर खान, दिलीप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। स्टेडियम तालियों से गूंज उठा जब विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद खेल महोत्सव ने सिद्धार्थनगर के युवाओं में खेल के प्रति सकारात्मकता और अनुशासन को नई दिशा दी। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि जिले में इसी प्रकार नियमित आयोजन होते रहें, तो सिद्धार्थनगर से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी निकल सकते हैं। दो दिनों तक चले इस आयोजन ने सिद्धार्थनगर में खेल संस्कृति को नई उड़ान दी। गांवों से आये खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि उन्हें अवसर मिले तो वह किसी भी बड़े मंच पर अपना कौशल दिखा सकते हैं।