Breking News
डुमरियागंज खैर इंटर कालेज बनगवा में मंगलवार को छात्र छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गयासबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गई
सिद्धार्थनगर

आईएएस सन्तोष वर्मा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ लोगों में आक्रोश

मध्य प्रदेश में तैनात आईएएस सन्तोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। सिद्धार्थनगर में इस विवादित बयान को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कल्याण परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें संगठन ने आईएएस सन्तोष वर्मा को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और जेल भेजने की मांग उठाई है। ज्ञापन में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आईएएस सन्तोष वर्मा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अत्यन्त आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे या उससे सम्बन्ध न बना दे, तब तक उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए।”
संगठन ने इस बयान को न केवल ब्राह्मण समाज का अपमान बताया, बल्कि पूरे भारतीय समाज की गरिमा के खिलाफ भी करार दिया। प्रतिनिधियों का कहना है कि ऐसे वक्तव्य से समाज में जातीय तनाव बढ़ सकता है और इस प्रकार की मानसिकता रखने वाला अधिकारी प्रशासनिक तन्त्र में रहने योग्य नहीं है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित सुधीर पाण्डेय उर्फ परसा बाबा ने कहा कि यह बयान ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों का खुला अपमान है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सरकार से ऐसे अधिकारी को तुरन्त निलंबित कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। बृजेश पाण्डेय ने बताया कि संगठन ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में स्पष्ट मांग की है कि सन्तोष वर्मा को सेवा से बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता देता है, लेकिन यह किसी को भी किसी समाज या वर्ग का अपमान करने का अधिकार नहीं देता।