विकास क्षेत्र बढ़नी के नेशनल हाइवे किनारे स्थित ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग प्राथमिक पाठशाला के सामने शनिवार को दोपहर में 1857 प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में बहादुर शाह जफर के योगदान के विषय पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। यह जानकारी स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउण्डेशन अध्यक्ष बदरे आलम ने देते हुए बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय राय तथा मुख्य वक्ता प्रोफेसर राम पुनियानी व प्रोफेसर रविकान्त होंगे। विचार गोष्ठी के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से विचारक, बुद्धिजीवी वर्ग व क्षेत्र के नागरिकों को इकट्ठा किया गया है। कार्यक्रम आयोजन को लेकर कार्यक्रम समिति के लोग शुक्रवार तैयारी में जुटे रहे। स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउण्डेशन अध्यक्ष बदरे आलम ने बताया कि विचार गोष्ठी की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ0 चन्द्रशेखर त्रिपाठी, कुशल तिवारी, मोहम्मद मुकीम, लालमणि प्रसाद व पूर्व विधायक चौधरी रविन्द्र प्रताप, विधायक सैय्यदा खातून, बहादुर शाह जफर बड़े पौत्र पुत्र बधू बेगम समीना, अर्थशास्त्री सुरेन्द्र कुमार यादव, सोशल एक्टिविस्ट शकीला शाहीन आदि लोग शामिल होंगे आयोजन समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिद्धार्थनगर
स्वतन्त्रता संग्राम में बहादुर शाह जफर के योगदान पर विचार गोष्ठी आज
- by Netra 24 Times
- 29/11/2025
- 38 Views
- 3 months ago
