डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व शुबेंदु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29/11/2025 थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम उ0नि0 बबुना यादव, हे0का0 उमेश यादव,म0आ0 अनुराधा द्वारा थाना क्षेत्र की महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं बहू बेटी सम्मेलन लगाकर ग्राम बभनी में सरफराज इंटर कॉलेज में बेटी और बहुओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर तथा नए कानून के बारे में जानकारी दी गयी ।
सिद्धार्थनगर
थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना क्षेत्र के सरफराज इंटर कॉलेज बभनी की बालिकाओं को नये कानून तथा साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में जागरुक किया गया
- by Netra 24 Times
- 29/11/2025
- 29 Views
- 3 months ago

Previous Post