डॉ अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत शौर्य क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29/11/2025 को थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व मे आरक्षी अमरजीत विश्वकर्मा, म०आ० नेहा तिवारी द्वारा कस्बा लोटन में महिलाओं व बलिकाओ को एकत्रित कर जागरूक किया गया व साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी दी गयी, शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया, महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन *1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी ।
सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम (बहु बेटी सम्मेलन) महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो व शक्ति दीदी एवं साइबर अपराध सुरक्षा, नए कानून की जानकारी के क्रम में थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा लोटन में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया
- by Netra 24 Times
- 29/11/2025
- 20 Views
- 3 months ago

Next Post