बाजार में नो-मेंस लैंड के पास गन्दगी का अम्बार को किया गया साफ।
भारत-नेपाल बार्डर के बढ़नी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों के सशस्त्र सीमा बल भारत व नेपाल, कर्मचारी, समाजसेवियों सहित चेयरमैन बढ़नी ने सड़क व बार्डर की गन्दगी की साफ-सफाई किया। शनिवार को सशस्त्र सीमा बल भारत व नेपाल के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत दोनों देशों (भारत-नेपाल) के कर्मचारियों, समाजसेवियों सहित चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि ने मिलकर कस्बा की साफ-सफाई किया। बाजार में नो-मेंस लैंड के पास गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था। दुर्गंध से सीमा पर आने-जाने में दिक्कत होती थी। जिसको लेकर शनिवार को सभी व्यवसायियों को प्रेरित करते हुए नो-मेंस लैंड के पास सहित बाजार को साफ-सुथरा बनाया। इस दौरान चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि स्वच्छता से ही समाज के लोग काफी हद तक निरोगी हो सकते हैं। गन्दगी विभिन्न प्रकार के बीमारियों की जननी है। इसी कारण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान को व्यापक तरीके से पूरे देश में एक अभियान के रुप में चलाया। इस दौरान दोनों देशों के सशस्त्र सीमा बल के जवान, कर्मचारी, समाजसेवियों सहित चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि आदि शामिल रहे।
