Breking News
दिनांक 17 फरवरी 2026 को चिकित्सा महाविद्यालय के पावन प्रांगण में आयोजित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोहसिद्धार्थनगर माघ मेला बांसी के झूले पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलडुमरियागंज खैर इंटर कालेज बनगवा में मंगलवार को छात्र छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गयासबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोग
सिद्धार्थनगर

ग्राम चौपाल में शिकायतों की भरमार, ग्रामीणों को नहीं दी जा रही चौपाल की जानकारी

विकास खण्ड बर्डपुर की दो ग्राम पंचायतों बूढ़ा और भुजौली में शुक्रवार 28 नवम्बर को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम बूढ़ा में ग्रामीणों ने सन्तुष्टि व्यक्त की, तो वहीं ग्राम भुजौली में शिकायतों की भरमार देखने को मिली। ग्राम पंचायत बूढ़ा में आयोजित चौपाल में ग्राम प्रधान भवानी शंकर शुक्ला, सचिव विशाल सिंह, एएनएम आशा देवी, आशा दीप माला, आंगनबाड़ी शंकर सती, कोटेदार उमाकान्त शुक्ला, पंचायत सहायक आलोक कुमार और रोजगार सेवक स्नेह लता मौजूद रहे। यहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। चौपाल के दौरान, जगमती नामक ग्रामीण को किसान सम्मान निधि के ऑनलाइन आवेदन में आ रही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त, 55 वर्षीय आसाराम को विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई। दूसरी ओर ग्राम पंचायत भुजौली में ग्राम प्रधान श्रीपति, सचिव अमन सोनी, कोटेदार बबलू पाण्डेय, समाजसेवी अंकुर दूबे, आंगनबाड़ी इन्दुमती दूबे, आशा रीमा वर्मा और पंचायत सहायक रामकेश उपस्थित रहें। भुजौली में चौपाल समाप्त होने के बाद गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें चौपाल के आयोजन की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिसके कारण वह चौपाल की योजनाओं का लाभ नहीं के सकें। जिसके कारण ग्रामीणों की संख्या कम रही। इस चौपाल में राम लखन और जयराम को वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई। भुजौली के ग्रामीण पशुपतिनाथ पाण्डेय ने शिकायत की कि पंचायत भवन में ऑनलाइन कार्य नहीं किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को बाहर जाकर यह काम करवाना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या के सम्बन्ध में सचिव से शिकायत दर्ज कराई है। एक अन्य ग्रामीण जगदीश मौर्य ने बताया कि गांव में हैण्डपम्प खराब पड़े हैं। उनका आरोप है कि मरम्मत के नाम पर पैसा निकाल लिया जाता है, लेकिन हैण्डपम्पों की स्थिति में कोई सुधार नहीं होता। फोटो – बर्डपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बूढ़ा के चौपाल में सुनी जा रही समस्या और ग्राम पंचायत भुजौली में अधिकतर ग्रामीण चौपाल की जानकारी से अनभिज्ञ।