विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया कई बरसों से संचालित हो रहा है, जिसका भवन पूर्णतया जर्जर हो गया है। वहीं दूरभाष के माध्यम से फार्मासिस्ट/प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया पंकज शुक्ला के द्वारा बताया गया कि मैं अवकाश पर हूं। लेकिन बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में जर्जर अस्पताल के लिए ध्वस्तीकरण हेतु सूचना भेज दिया गया है। वर्तमान में अस्पताल का संचालन उक्त बिल्डिंग में ही चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सक आवास जर्जर पड़े हुए हैं। जिसको लेकर अस्पताल में कोई एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति नहीं है। नियुक्ति के लिए पहले ही उच्च अधिकारी से पत्राचार किया गया है। पुराने भवन कंडम घोषित होने पर ध्वस्तीकरण कराया जायेगा। सुबह 9:55 पर स्वीपर/चौकीदार विनोद कुमार अस्पताल परिसर का साफ सफाई कर रहे थे। 10 बजते ही डॉक्टर आबिदा खातून एलएमओ अस्पताल प्रांगण में पहुंची। पहले से मौजूद मरीज क्रमवार अपने केबिन में बुलाकर स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। वार्ड बॉय की बात किया जाये तो प्रदीप श्रीवास्तव सीएल छुट्टी पर थे। स्टाफ नर्स अर्चना, कश्मीरा रावत प्रसव कक्ष में कुछ गर्भवती महिलाओं का चेकअप कर रही थी। वहीं कश्मीरा रावत से जब पूछा गया कि कितनी डिलीवरी इस हफ्ते में हुआ है तो उनका जवाब मिला 6 से 8 डिलीवरी हफ्ते भर में किया जाता है। परिसर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय भी संचालित हो रहे हैं। डॉक्टर संध्या मौर्य, फार्मासिस्ट मृत्युंजय, वार्ड बॉय दिनेश चन्द्र मौके पर उपस्थित रहे और मरीजों की दवा वितरण कर रहे थे।
सिद्धार्थनगर
प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया के जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैं अस्पताल
- by Netra 24 Times
- 29/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
