पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत विद्युत उपकेन्द्र शोहरतगढ़ के अवर अभियन्ता नगर पंचायत शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार शुक्ला ने अपने स्टाफ के साथ नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे में रैली निकालकर सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना 2025-2026 के बारें जागरूक किया। वहीं उपभोक्ताओं को बिजली विशेष छूट विवरण निम्नानुसार है :
(1).प्रथम चरण 01 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक जिसमें घरेलू 2 किलोवॉट तक उपभोक्ताओं एवं वाणिज्यिक 1 किलोवाट तक सरचार्ज में 100% की छूट व मूलधन में 25% तक की छूट है तथा विद्युत चोरी की दर्ज प्राथमिकी में राजस्व निर्धारण धनराशि पर 50% की छूट है। (2).द्वितीय चरण 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2025 तक जिसमें घरेलू 2 किलोवॉट तक उपभोक्ताओं एवं वाणिज्यिक 1 किलोवाट तक सरचार्ज में 100% की छूट व मूलधन में 20% तक की छूट है तथा विद्युत चोरी की दर्ज प्राथमिकी में राजस्व निर्धारण धनराशि पर 45% की छूट है। (3).तृतीय चरण 01 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2025 तक जिसमें घरेलू 2 किलोवॉट तक उपभोक्ताओं एवं वाणिज्यिक 1 किलोवाट तक सरचार्ज में 100% की छूट व मूलधन में 15% तक की छूट है तथा विद्युत चोरी की दर्ज प्राथमिकी में राजस्व निर्धारण धनराशि पर 40% की छूट है। इसलिए सभी सम्मानित उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपना विद्युत बकाया बिल जमा करें। अधिक जानकारी के लिए अवर अभियन्ता शोहरतगढ़ टाउन व उपखण्ड अधिकारी शोहरतगढ़ से सम्पर्क करें।
सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ कस्बे में रैली निकालकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना 2025-2026 के बारें किया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 29/11/2025
- 12 Views
- 3 months ago
