विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के प्रान्तीय खण्ड अधिशासी अभियन्ता पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को शिकायत पत्र दिया है। आपको बता दें कि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता पर आरोप लगाया है कि काली सूची में डाले गये ठेकेदार के परिवार के सदस्यों का पंजीकरण कर पुराने बांध पर निर्माण कार्य दिखाकर फर्जी भुगतान किया गया है। अधिशासी अभियन्ता आर0के0 भारद्वाज व कमल किशोर ने काली सूची में डाले गये ठेकेदार के बेटे के नाम रजिस्ट्रेशन करके फर्जी तरीके से पुराने कार्य को नया दिखाकर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करूंगा ताकि फर्जी तरीके से किये जा रहे भुगतान की वसूली की जा सकें।
सिद्धार्थनगर
विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर लगाया आरोप, प्रमुख सचिव को दिया शिकायती पत्र
- by Netra 24 Times
- 30/11/2025
- 20 Views
- 3 months ago
