विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उत्कृष्ट एवं पूर्ण कार्य निष्पादन करने वाले बूथ संख्या-111 उपाधि के बीएलओ अवधेश कुमार पाण्डेय और बूथ संख्या-314 तेंदुआ के बीएलओ राजू चौधरी को शनिवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने दोनों बीएलओ की निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत एवं पारदर्शी बनाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची सुधार जैसे सम्वेदनशील कार्य में दिखाई गई। प्रतिबद्धता अनुकरणीय है और इससे सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान विधानसभा एसआईआर संयोजक अनुज अभिषेक त्रिपाठी, हरीश पाण्डेय, शिवकुमार दूबे, अमन गौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
पूर्व विधायक द्वारा एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो बीएलओ हुए सम्मानित
- by Netra 24 Times
- 30/11/2025
- 16 Views
- 3 months ago
