रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत कुमार चौरसिया के द्वारा बांसी ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ, एकड़ेंगवा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाये गयें। मानक के अनुसार औषधि उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ एवं एकडेंगवा में संस्थागत प्रसव कम होने के कारण असन्तोष जाहिर की गई तथा प्रसव बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं साफ- सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सभी पीएचसी पर ओपीडी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया की समस्त जनपद में नोडल एवं डिप्टी सीएमओ/अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक आरोग्य मेले का निरीक्षण किया जायेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया पर सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये, जिसमें डॉ0 आबिदा खातून, फार्मासिस्ट पंकज कुमार शुक्ला, स्वीपर/चौकीदार विनोद कुमार, स्टाफ नर्स अर्चना आदि उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
सीएमओ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया का किया औचक निरीक्षण
- by Netra 24 Times
- 01/12/2025
- 50 Views
- 3 months ago
