बाजार से घर लौटते समय 4 लोगों ने लोहे की रॉड से किया प्रहार।
जनपद सिद्धार्थनगर में जमीनी विवाद को लेकर एक साधू पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला किया गया। थाना क्षेत्र कपिलवस्तु के कोरीडीह पुल के पास साधु इन्द्रजीत ने 04 लोगों पर घेरकर पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने 29 नवम्बर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित इन्द्रजीत (साधू) थाना क्षेत्र चिल्हियां के मंझरिया गांव के निवासी हैं। उनका कहना है कि 28 नवम्बर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह पकड़िहवा बाजार से लौट रहे थे, तभी कोरीडीह पुल के पास हरेन्द्र पटेल और उनके तीन भाइयों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उन पर लाठी-डण्डों और लोहे की रॉड से हमला किया। पीड़ित इन्द्रजीत (साधु) के मुताबिक उन्होंने धान की कटाई कर रहे किसानों के बीच भागकर अपनी जान बचाई। हमले में उन्हें गम्भीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गये। वहीं आगे इन्द्रजीत (साधु) बताते हैं कि वह पकड़िहवा बाजार करने गये थे और पकड़िहवा में ही आरोपी का दुकान है। आरोपी ने मुझे देखा और फोन करके अपने भाइयों को बुला लिया और कोरीडीह पुल के पास पहुंचते ही मुझे 04 लोगों ने घेर लिया और जान से करने का प्रयास किया गया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी कपिलवस्तु सन्तोष कुमार तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आगे मामले का जांच किया जा रहा है।
