निरीक्षण के दौरान भूसा, पशु आहार स्टाक रजिस्टर को देखा गया। गौशाला में 57 गौवंश संरक्षित है। गौवंश हेतु हरा चारा की व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके साथ पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा लम्बे समय से गौशाला का निरीक्षण नही किया गया था जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गौवंश का समय समय पर टीकाकरण कराये। गौवंश हेतु हरा चारा, भूसा पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा गौशाला सेमनार, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 02/12/2025
- 26 Views
- 3 months ago
