Breking News
दिनांक 17 फरवरी 2026 को चिकित्सा महाविद्यालय के पावन प्रांगण में आयोजित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोहसिद्धार्थनगर माघ मेला बांसी के झूले पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलडुमरियागंज खैर इंटर कालेज बनगवा में मंगलवार को छात्र छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गयासबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोग
सिद्धार्थनगर

आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शोहरतगढ़़ व मिश्रौलिया में 75 लीटर अवैध शराब बरामद, 500 किलो लहन किया नष्ट

तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत सोमवार को थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ व मिश्रौलिया में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिश्रौलिया और शोहरतगढ़ क्षेत्रों में छापेमारी कर 75 लीटर अवैध शराब बरामद की और 500 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार एस0पी0 पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान थाना मिश्रौलिया क्षेत्र के ओदनवाताल, सोनौली नानकर और शोहरतगढ़ क्षेत्र के बरगदवा खुर्द एवं रामनगर में राप्ती नदी के किनारे तथा गांवों के बीच कई ठिकानों पर दबिश दी गई। टीम ने मौके से लगभग 75 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। तलाशी अभियान में लगभग 500 किलोग्राम महुआ लहन भी नष्ट किया गया, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाता था। इस अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज किये गये हैं। इस संयुक्त अभियान में उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार एस0पी0 पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन-2) के0पी0 चौधरी और विभिन्न क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षक शामिल थे। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष बृजेश कुमार भी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।