गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल की करवाई
युवती की हत्या करने की धमकी वीडियो और फ़ोटो वायरल करने और रंगदारी लेने के आरोपी को गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि समीर खान उर्फ जिगर खान पुत्र हबीबुल्लाह खान निवासी अहमदनगर चक्सा हुसैन नूरी मस्जिद थाना गोरखनाथ का रहने वाला युवक महिला की बेटी से दोस्ती कर उसका वीडियो फ़ोटो बना लिया है। मेरी बेटी को जब पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है तो उसने उससे दूरी बना लिया था। मेरी पुत्री नौकरी के सिलसिले में मुंबई चली गयी। आरोपी मेरी पुत्री की निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगा। न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे डर कर पांच हजार रुपये आरोपी को दे दिया। पैसा लेने के बाद भी आरोपी ने मेरी पुत्री की निजी फ़ोटो और वीडियो को व्हाट्सएफ व अन्य सोशल मीडिया साइट पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करवाया और आरोपी की तलाश में खुद निकल गए आरोपी को थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और विधिक कारवाई करते हुए जेल भेज दिया। आरोपी को पकड़ने में कॉन्स्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार यादव ने भी अहम भूमिका निभाई।
