जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र डुमरियागंज के पोखरा कानूनगो गांव में शुक्रवार को एक परिवार पर हमला हुआ। घर में घुसकर पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि पीड़ित राम प्रताप पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे खेत में काम कर रहे थे। उनका बेटा साइकिल से उनके पास आ रहा था। तभी गांव के एक युवक ने बच्चे को रोका और उसके साथ मार-पीट कर लिया। वहीं राम प्रताप पाण्डेय ने जब युवक के घर जाकर विरोध जताया, तो विवाद बढ़ गया और उन्हें वहां से लौटना पड़ा। वहीं दोपहर तक गांव के आठ लोग राम प्रताप पाण्डेय के घर पहुंचे और उनके साथ ही उनकी पत्नी और बच्चों के साथ भी मार-पीट की। वहीं वायरल वीडियो में एक बच्चा रोते हुए अपने पिता को छोड़ने की गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो में दो से तीन लोग राम प्रताप पाण्डेय को पीटते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम मार-पीट के बाद जब वे बेंवा सीएचसी में मेडिकल जांच कराने पहुंचे, तो कुछ लोगों ने डॉक्टर को जांच करने से रोक दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपी राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर गांव में अक्सर परेशान करते हैं। अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
सिद्धार्थनगर
गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, बच्चा रोते हुए अपने पिता को छोड़ने की लगाई गुहार, विडियो वायरल
- by Netra 24 Times
- 05/12/2025
- 22 Views
- 2 months ago
