दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इन्टर कालेज के प्रांगण में 05 व 06 दिसम्बर 2025 को सम्पन्न होगा। जिसके मुख्य अतिथि विधायक इटवा व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय होंगे। वहीं दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा में पूरे विधानसभा के विद्यालय के छात्र-छात्राएं व ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। इस खेल का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा कराया जा रहा है। उक्त जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति ने दी है। जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल द्वारा सम्पन्न होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकान्त द्विवेदी व खेल शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बच्चों से अपील की है कि सभी खिलाडी इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस खेल स्पर्धा में सभी बालक-बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के छात्र, छात्राएं प्रतिभा करेंगे। जिसमें एथलेटिक्स और वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, खो-खो आदि खेल के विद्यार्थी प्रतिभाग करने के लिए युवा साथी पोर्टल पर तथा विधायक खेल स्पर्धा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें। जिसका पोर्टल Yuvasathi.in है। आपको बता दें कि दिनांक – 5 दिसम्बर 2025 : एथलेटिक्स और वॉलीबाल। दिनांक – 6 दिसंबर 2025 कबड्डी, बैडमिंटन और कुश्ती। श्रेणी – सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग- बालक और बालिकाएं।
सिद्धार्थनगर
विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा आज व कल होगा सम्पन्न
- by Netra 24 Times
- 05/12/2025
- 20 Views
- 2 months ago
