प्रदेशीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप कानपुर में होने वाली डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाण्डो एकेडमी सिद्धार्थनगर द्वारा 05 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिसमें अभिषेक यादव (अण्डर 48), मोहम्मद वसीम अहमद (अण्डर 52), शहबाज खान (अण्डर 35) अंकिता कन्नौजिया (अण्डर 44) व आकांक्षा मिश्रा (अण्डर 48) में प्रतिभाग करेंगे। आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष मानवाधिकार राजेन्द्र कुमार उर्फ नीलू रूंगटा की अगुवाई में एसआई अवधेश पाण्डेय, एसआई सन्तोष कुमार, समाजसेवी वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने चयनित ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों का थाना शोहरतगढ़ पर सम्मानित किया गया। वहीं ताइक्वाण्डो सचिव बजरंगी राजपूत द्वारा बताया गया कि एक खिलाड़ी का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण वह खेलने नहीं जा पा रहा है। सूचना मिलते ही डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एकेडमी सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नीलू रुंगटा द्वारा तुरन्त उस खिलाड़ी को सहयोग प्रदान किया गया। वहीं इस प्रतियोगिता में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मीठा खिला कर सभी के उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी और और तन-मन से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे यह बच्चे अपना अच्छा परफॉर्मेंस कर सकें।
सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ के ताइक्वाण्डो खिलाड़ी कानपुर प्रदेशीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में दिखायेंगे अपना दम-खम
- by Netra 24 Times
- 05/12/2025
- 18 Views
- 2 months ago
