ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी।
विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम पंचायत दुल्हा शुमाली के पंचायत भवन व झांगटी के स्कूल में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सचिव अमन सोनी सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों की मौजूदगी रही। चौपाल में एसआईआर सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई। झांगटी में सूर्यमति ने किसान सम्मान न मिलने की समस्या बताई और कौशल्या ने आवास की मांग की। वहीं सचिव अमन सोनी ने तत्काल समस्या के हल कराने की बात कही। वहीं दुल्हा शुमाली में रोजगार सेवक प्रमोद चौधरी द्वारा 7 जॉब कार्ड ई-केवाईसी कर मौके पर ही निस्तारण किया। प्रधान प्रतिनिधि उमेश जायसवाल ने सभी को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उमेश जायसवाल ने बताया चौपाल के अलावा कोई भी ग्रामीण पंचायत भवन आकर अपनी समस्या बता सकता है। कार्यक्रम में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के ग्राम पंचायत फैसिलिटेटर राम शंकर के माध्यम से चौपाल में आये लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसे गम्भीर मुद्दों पर लोगों को जागरुक किया और लोगों के साथ मिलकर बाल विवाह के विरोध में शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में ओमप्रकाश, प्रभु दयाल, दशरथ, महेश, बृजेश, संजय श्रीवास्तव, विशाल मौजूद रहे।
