तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत जनता हॉस्पिटल फ्रैक्चर सेन्टर गौहनिया में पारा नानकार निवासी युवती के गलत ऑपरेशन के मामले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया गया। इस मामले में इलाज में लापरवाही के आरोप में डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। अस्पताल में मरीज के इलाज से सम्बन्धित कोई भी कागजात नहीं मिलने पर सील करने की कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के पारा नानकार निवासी युवती के भाई अविनाश मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन मीनाक्षी उर्फ तुलसी देवी के गुर्दे में पथरी थी, जिसका ऑपरेशन जनता हॉस्पिटल व फ्रैक्चर सेन्टर गौहनिया में हुआ था। आरोपित प्रभाकर मणि त्रिपाठी अपने आप को सर्जन चिकित्सक बताकर लेजर विधि से ऑपरेशन करने के लिए कहा था, लेकिन चीरा लगा कर दिया गया। गलत तरीके से ऑपरेशन करने के कारण बहन के पेशाब की नली की नस कट गई थी। उसकी बहन जिन्दगी के लिए जूझ रही है। जिसको लेकर बुधवार को चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम एसीएमओ डॉ0 प्रमोद कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ0 ए0के0 आजाद, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ0 आशीष कुमार त्रिपाठी की टीम ने जांच कर हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई की है।
सिद्धार्थनगर
युवती के आपरेशन के लिए मिले थे कागजात, जनता हॉस्पिटल फ्रैक्चर सेन्टर को टीम ने किया सील
- by Netra 24 Times
- 06/12/2025
- 20 Views
- 2 months ago
