जागृति सपोर्टिंग क्लब बढ़नी ने सोमवार को राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर लौटे स्थानीय खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। जागृति स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अकील अहमद मुन्नू ने खिलाड़ियों, कोच शम्भूनाथ गुप्ता और वॉलीबॉल प्रमोटर विजय कुमार वर्मा को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। क्लब के सचिव मु0 इब्राहिम बाबा द्वारा संचालित इस समारोह में परमात्मा प्रसाद दूबे, हाजी अब्दुल कय्यूम, अजय प्रताप गुप्ता, नेशनल एनाउन्सर जुग्गीराम राही, सभासद निजाम अहमद, शाकिर अली, मो0 जमाल, मसूद अहमद और करम हुसैन इदरीसी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्लब ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ी गांधी आदर्श विद्यालय इन्टर कॉलेज बढ़नी के छात्र हैं। अण्डर-19 बालिका वर्ग में कु0 सोनी पासवान, कु0 सुमन गौण, गायत्री और कु0 अंशिका सोनी ने स्कूली प्रादेशिक टीम में चयनित होकर 15 से 19 नवम्बर को मध्य प्रदेश में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वही अण्डर-17 बालक वर्ग में रेहान अहमद ने प्रादेशिक टीम में चयनित होकर 9 से 13 नवम्बर को बरेली में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। इन युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सिद्धार्थनगर
राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियन्स का बढ़नी में हुआ भव्य स्वागत, जागृति क्लब ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान
- by Netra 24 Times
- 09/12/2025
- 16 Views
- 2 months ago
