तहसील इटवा के विकास खण्ड खुनियांव अन्तर्गत थाना क्षेत्र कठेला समयमाता के ग्राम पंचायत नवेल खौदी में गरीब कल्याण संस्था द्वारा अनिल निषाद, लालजी यादव, तिलाराम यादव, सिंगर इन्द्रजीत दीवाना, परमेश कन्नौजिया के दिशा निर्देश पर सैकड़ों गरीब असहाय, बुजुर्ग विधवा महिलाओं व पुरुषों जो जरूरतमन्द है को चिन्हित कर सभी को कम्बल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं संगठन प्रभारी पप्पू चौहान का कहना है कि हर हालत में गरीबों, मजदूरों का मदद करना है। जहां पर सरकार नहीं पहुंचेगी, वहां पर गरीब कल्याण संस्था पहुंचेगी और मदद भी करेगी। हम लोग हमेशा ठण्ड के मौसम में गरीबों में कम्बल वितरण करते हैं। वहीं समाजसेवी रामगोपाल यादव लगातार आठ वर्षों से लगातार गरीबों में कम्बल वितरण कर रहे हैं और वे गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। यह बात जनता स्वयं कह रही है, जहां पर कोई नेता जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचता है, वहां पर गरीब कल्याण संस्था के अध्यक्ष रामगोपाल यादव पहुंचते हैं। इस मौके पर सर्वजीत यादव, बजरंगी प्रजापति, पंडित रमाकान्त तिवारी, करेजू, बालजीत, पुरूषोत्तम निषाद आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
ग्राम पंचायत नवेल खौदी में गरीब कल्याण संस्था द्वारा किया गया कम्बल वितरण
- by Netra 24 Times
- 23/12/2025
- 147 Views
- 2 months ago
