जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गरदहिया स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर तैनात CHO की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। आरोप है कि CHO कभी भी केंद्र पर नहीं आते, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। (सूत्र) इलाज, दवा और जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों को खाली केंद्र और बंद दरवाजा मिलता है। आरोप है कि यह केंद्र सिर्फ कागजों में चल रहा है, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और है। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा और जिम्मेदार CHO पर कार्रवाई होगी या फिर जनता की सेहत से यूं ही खिलवाड़ होता रहेगा?
सिद्धार्थनगर
डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गरदहिया में आयुष्मान आरोग्य केंद्र बना शोपीस, CHO की उपस्थिति नदारद
- by Netra 24 Times
- 24/12/2025
- 192 Views
- 2 months ago
