Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
अंतरराष्ट्रीय

कृष्णानगर श्री राणीसती मंदिर में मनाया गया सवा लाख दादी परिवार उत्सव

वैदिक मंत्रों, मंगल ध्वनियों के बीच हुए विविध आकर्षक अनुष्ठान

नगर पंचायत बढ़नी से सटे कृष्णानगर के श्री राणीसती मंदिर में श्री राणीसती सत्संग मण्डल, हावड़ा द्वारा सवा लाख दादी परिवार उत्सव का अनूठा, भव्य व दिव्य आयोजन किया गया। सवा मन सिन्दूर उत्सव, गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। दादीजी के दरबार में उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। सायंकाल भजन गंगा कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायकों संजय शर्मा, पूनम सुरेका एवं अभिषेक सिंघल आदि द्वारा दादी जी को भावपूर्ण व मोहक भजनों के जरिये रिझाया गया। मारवाड़ी समाज की आराध्य श्री राणीसती दादी के मंदिर में आयोजित सवा लाख दादी परिवार उत्सव के विशाल आयोजन में राणीसती दादी परिवार, मारवाड़ी सेवा समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच, बढ़नी कृष्णनगर पूरे तन्मयता से जुटी रही। आयोजन के प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे से शुरू हुआ पुष्पाभिषेक साढ़े 12 बजे तक चला, जिसमें दादी जी का सवा लाख जवा फूलों से अदभुत अभिषेक किया गया। अपरान्ह सवामन सिन्दूर उत्सव, चूड़ी उत्सव भव्यता के साथ किया गया। सायंकाल दादी जी की महिमा गाई गयी, तदुपरान्त चुनरी उत्सव बेहद श्रद्धा के साथ और फिर गजरा उत्सव सम्पन्न हुआ। उक्त सभी उत्सवों के दौरान आकर्षक नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति भी कोलकाता से आये कलाकारों द्वारा की गयी, जो बेहद मनमोहक रही। आयोजन को सफल बनाने में विष्णु मित्तल, गुड्डू बंसल, मनोज कानोड़िया, गोकुल गोयल, रंजन कानोड़िया, माधव सिंघल, वत्सल गोयल, राघव मित्तल, तरुण गोयल तथा रश्मि बंसल, एकता कानोडिया, आभा मित्तल, संजय केडिया, प्रदीप केडिया, मुकुल शर्मा आदि सक्रिय रहे। उक्त कार्यक्रम में उद्यमी राजेन्द्र केडिया, श्याम बंसल, ओमजी बंसल, रितेश शर्मा, दिनेश कानोड़िया, चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरी, राजू छापड़िया, कमल मित्तल, हरगोविन्द मिश्र, मनीष कानोड़िया, संजय केडिया, विजय बंसल, किरन छापड़िया, कल्पना बंसल आदि की विशेष उपस्थिति रही।