नगर पंचायत बिस्कोहर ठण्ड के इस मौसम में जरूरतमन्द बच्चों की सहायता के उद्देश्य से बिस्कोहर के वार्ड नम्बर- 13 पंडित दीनदयाल नगर में एक सराहनीय पहल की गई है। स्थानीय सभासद शाहिद अजीज द्वारा छोटे बच्चों को ठण्ड से बचाने के लिए गर्म सूट की व्यवस्था कर उन्हें वितरित किया गया। इस अवसर पर सभासद शाहिद अजीज ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और समाज के हर नन्हे सदस्य को ठण्ड से सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्य निरन्तर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मित्र अताउल्लाह राईनी, सरफराज सिद्दीकी, सालेह सिद्दीकी और साजिद राईनी की विशेष मौजूदगी रही। सभी ने इस पहल की सराहना की और समाजसेवा के ऐसे कार्यों में सहयोग देने की बात कही। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से जरूरतमन्द बच्चों को राहत मिलती है और समाज में सकारात्मक सन्देश जाता है।
सिद्धार्थनगर
बच्चों को ठण्ड से बचाने के लिए सभासद शाहिद अजीज द्वारा गर्म सूट का किया गया वितरण
- by Netra 24 Times
- 29/12/2025
- 211 Views
- 2 months ago
