उप कृषि निदेशक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में रविवार को समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वह अपने सक्रिय फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों की आपूर्ति विभाग से आवन्टन सूची प्राप्त होने के उपरान्त शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही करेंगे तथा उर्वरकों पर किसी प्रकार के कम उत्पाद वाले रासायनिक उर्वरकों की टैगिंग कदापि नहीं करेंगे। समस्त थोक उर्वरक विक्रेता अपने फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों की आपूर्ति निष्पक्ष एवं जनपद के समस्त क्षेत्रों में समान रूप से/आवश्यकतानुसार किया जायें। वहीं उर्वरकों की आपूर्ति के समय इस बात का ध्यान रखा जायें कि उर्वरकों की तस्करी की सम्भावना उत्पन्न न होने पायें। समस्त थोक उर्वरक विक्रेता अपने फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को अवगत करा दें कि वह कृषकों को किसी भी दशा में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री नहीं करेंगे तथा किसी भी कृषक को उर्वरकों के साथ टैगिंग का पदार्थ नहीं देंगे एवं अपने अभिलेख पूर्ण रखेंगे। यदि किसी भी थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेता द्वारा उक्त का अनुपालन नहीं किया जाता है तथा शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध संसुगत धाराओं में विधिक कार्यवाही सम्पादित कर दी जायेगी जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला कृषि अधिकारी सिद्धार्थनगर रवि शंकर पाण्डेय ने दी है।
सिद्धार्थनगर
किसानों को उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य ही बेंचें – उप कृषि निदेशक
- by Netra 24 Times
- 31/12/2025
- 73 Views
- 2 months ago
