विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत चोड़ार चौराहा पर सोमवार को महेश बेकर्स केक मेकिंग सेन्टर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, युवा नेता विवेक उपाध्याय व घनश्याम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं केक काटकर सेन्टर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि केक मेकिंग सेन्टर के खुलने से क्षेत्रवासियों को अब केक के लिए शोहरतगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। युवा नेता विवेक उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को आसानी से गुणवत्तापूर्ण केक मिल सकेगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि चोड़ार चौराहा पर केक मेकिंग सेन्टर खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, संजय मिश्रा, विवेक उपाध्याय, घनश्याम ,शरदेंदु त्रिपाठी, चिन्टू, गोपाल फौजी, दिनेश कुमार, राकेश राज, रामानन्द पाण्डेय, हेमन्त गौतम, वैभव त्रिपाठी, बाबू लाल, बृजेश कुमार व स्थानीय गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
ब्लाक शोहरतगढ़़ के चोड़ार चौराहा पर महेश बेकर्स केक मेकिंग सेन्टर का रवि अग्रवाल ने किया उदघाटन
- by Netra 24 Times
- 31/12/2025
- 174 Views
- 2 months ago
