पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को थाने पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से विगत 06 वर्ष से आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सहमति से सुलह समझौता कराकर एक परिवार को बिखरने से बचाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार चौधरी, मुख्य आरक्षी पंकज दूबे, महिला आरक्षी नीलम, महिला आरक्षी अनुपम उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
मिश्रौलिया मिशन शक्ति पुलिस टीम ने पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाकर, एक परिवार बिखरने से बचाया
- by Netra 24 Times
- 31/12/2025
- 210 Views
- 2 months ago
