गुड/बैड टच तथा यातायात/साइबर जागरूकता, बहू बेटी सम्मेलन, आत्मनिर्भर के सम्बन्ध में महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बरों के बारें में पम्पलेट वितरित कर दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में मंगलवार को थानाक्षेत्र पल्टादेवी में महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं बहू-बेटी सम्मेलन /जन चौपाल/यातायात जागरूकता लगाकर व महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया। वहीं महिलाओं के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी और दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला सम्बन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारें में जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर तथा नये कानून के बारें में जानकारी दी गई।
