Breking News
सबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकट
सिद्धार्थनगर

गरीब सेवा फाउण्डेशन अध्यक्ष पप्पू शाह के दिशा-निर्देश पर हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम

बढ़ेपुरवा के गरीब व असहायों को मिली ठण्ड से बड़ी राहत

तहसील क्षेत्र इटवा अन्तर्गत बढ़ेपुरवा गांव में भीषण ठण्ड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था ‘गरीब सेवा फाउण्डेशन’ द्वारा मानवता की सेवा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। गरीब सेवा फाउण्डेशन संस्था के अध्यक्ष पप्पू शाह के कुशल दिशा-निर्देशन पर तहसील क्षेत्र के इन्द्रीग्रान्ट टोला बढ़ेपुरवा में कम्बल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, असहाय, दिव्यांग और वृद्ध जरूरतमन्दों को ठण्डक से बचाव हेतु उच्च गुणवत्ता के कम्बल प्रदान किये गये। वहीं कड़ाके की ठण्ड के बीच यह राहत सामग्री पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष पप्पू शाह ने कहा कि हमारी संस्था का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति सर्दी के कारण परेशान न हो। नर सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और हम इस सेवा को जारी रखेंगे। कम्बल वितरण के समय एक भावुक क्षण भी आया, जब कई बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों ने कम्बल ओढ़कर संस्था के पदाधिकारियों और विशेषकर अध्यक्ष पप्पू शाह के सिर पर हाथ रखकर ढेरों दुआएं दीं। लोगों ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में गरीब सेवा फाउण्डेशन का यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। वहीं कम्बल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गरीब सेवा फाउण्डेशन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्य जारी रहेंगे और अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमन्दों की मदद की जायेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष पप्पू शाह, उपाध्यक्ष रहीम शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिउल्लाह शाह, प्रबन्धक निजामुद्दीन, सचिव पिन्टू शाह, कोषाध्यक्ष अखलाक, संस्थापक अबू बकर, संचालक नसीबुल्लाह सहित जाबिर खान, असलम खान, मातिबुल्लाह नेता, मौलाना अब्दुल सलाम, साहब डॉक्टर मोहम्मद शमीम, पिंगल प्रजापति, राम भजन गौतम, पप्पू गौतम, राजेश गौतम, छोटू खान, अंकित सिंह, इरशाद शाह, अब्दुल सलाम शाह, सरफराज शाह, इरफान शाह, अफजल, कलीम आदि लोग मौजूद रहे।