जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने संयुक्त रूप में शुक्रवार को चांद मेकरानी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम मधुबेनिया नौगढ़ पर निःशुल्क हेलमेट वितरण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अपील किया कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाये। हेलमेट पहने और सुरक्षित रहे। साथ ही “नो हेलमेट नो फ्यूल” (बिना हेलमेट के ईंधन नहीं) नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पेट्रोल पम्पों पर यातायात नियमों से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि हेलमेट का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल की रक्षा करने का सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है। वहीं एसपी ने कहा कि “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट उपयोग की आदत विकसित होगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। इस कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ सिद्धार्थनगर सुश्री प्रियम्बदा सिंह, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ सदर विश्वजीत सौर्यवान (आईपीएस), यातायात पुलिस सिद्धार्थनगर एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी सहित आमजन की उपस्थिति रहीं।
सिद्धार्थनगर
डीएम व एसपी ने संयुक्त रुप से चांद मेकरानी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम मधुबेनिया नौगढ़ पर किया निःशुल्क हेलमेट वितरण
- by Netra 24 Times
- 09/01/2026
- 203 Views
- 1 month ago
