एएसपी ने एसओ कपिलवस्तु सहित साइबर सेल पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि दिनांक 17.12.2025 को म्यूल खाता सं0-00000040548214309 से 1,07,03,720/- रूपये (एक करोड़ सात लाख तीन हजार सात सौ बीस रूपये) के ऑनलाइन फाइनेन्सियल फ्राड में सम्मिलित 05 नफर अभियुक्तों को मु0अ0सं0 85/2025 धारा 419, 420, 34, भा0द0वि0 व 66 (डी) आई0टी0 एक्ट थाना कपिलवस्तु को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिद्धार्थनगर भेजा गया। वहीं उपरोक्त मुकदमें में 07 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद मोटर साइकिल, 01 अदद मारूति स्वीफ्ट कार एवं नगद 98,200/- रूपये बरामद किये थे। जिसके क्रम में शुक्रवार को एसएसपी डॉ0 अभिषेक महाजन ने उक्त सराहनीय कार्य के लिए एसओ कपिलवस्तु की साइबर सेल पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने बताया गया कि यह सम्मान हाल ही में थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भण्डाफोड़ करने एवं एक करोड़ सात लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने टीम को आगे भी इसी उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराधों से बचाव हेतु जनता से अपील है कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी भी ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने पर सूचना दें। इस दौरान प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले साइबर पुलिस टीम में एसओ कपिलवस्तु सन्तोष कुमार तिवारी, एसआई अखिलेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल विनय यादव (कम्यूटर आपरेटर), कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल आलोक यादव, महिला कांस्टेबल अनुपम सिंह उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
एएसपी ने एसओ कपिलवस्तु सहित साइबर सेल पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
- by Netra 24 Times
- 09/01/2026
- 88 Views
- 1 month ago
