Breking News
आज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकटथाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामदआज Jagdambika Pal ने Lok Sabha में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 1691 के माध्यम से कालानमक चावल के निर्यात, वैश्विक ब्रांडिंग और किसानों को होने वाले लाभ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठायासिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गयाRV Coaching Classes में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने समाज को किया जागरूकविधानसभा अध्यक्ष AIMIM डुमरियागंज आज 3 दिन पर रिहा हुए
सिद्धार्थनगर

जनहित हास्पिटल एण्ड फ्रैक्चर क्लीनिक में आपरेशन के बाद महिला की मौत, जांच का आदेश

अस्पताल का फर्जी डाक्टर व संचालक लोगों को बताता है अपने आपको बड़ा डाक्टर। सीएमओ के निर्देश पर होगी जांच, निजी अस्पताल की भूमिका की होगी पड़ताल, आशा पर मरीजों को गुमराह करने का आरोप, सरकारी से निजी अस्पताल ले जाने का है मामला।

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के बोरा पेट्रोल पम्प के बगल स्थित जनहित हास्पिटल एण्ड फ्रैक्चर क्लीनिक में गर्भवती महिला के आपरेशन के बाद हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया ने प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। टीम में नोडल अधिकारी नैदानिक डा0 एम0एम0 त्रिपाठी, सीएचसी शोहरतगढ़ के अधीक्षक डा0 ए0के0 आजाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 गरिमा मिश्रा एवं पीएचसी बढ़नी के प्रभारी चिकित्साधिकारी अविनाश चौधरी को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि हलौरा निवासिनी शिकायतकर्ता/पीड़ित विमला देवी ने नपं शोहरतगढ़ में संचालित जनहित हास्पिटल एण्ड फ्रैक्चर क्लीनिक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बहू सावित्री पत्नी राजेश पासवान की डिलीवरी के लिए 01 दिसम्बर 2025 को सीएचसी शोहरतगढ़ लाया गया था। जहां तैनात आशा कार्यकत्री रेनू ने खून की कमी बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में रक्त की व्यवस्था नहीं मिल पायेगी और जनहित हास्पिटल एण्ड फ्रैक्चर क्लीनिक में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस बात से परिजन घबरा गये और गर्भवती को शोहरतगढ़ के जनहित हास्पिटल एण्ड फ्रैक्चर क्लीनिक में भर्ती करा दिया गया। वहीं पीड़ित/शिकायतकर्ता के मुताबिक जनहित हास्पिटल एण्ड फ्रैक्चर क्लीनिक में ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। पेशाब रुक गया और झटके आने लगे। इसके बाद अस्पताल संचालक अरविन्द तिवारी ने महिला को निजी वाहन से गोरखपुर भेज दिया। वहां लाभ न होने पर परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया, जहां तीसरे दिन महिला की मृत्यु हो गई। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ ने मामले को गम्भीर मानते हुए जांच टीम गठित की है और शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।