मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगलदीप के सुरक्षार्थ कटाव निरोधक कार्य की परियोजना हेतु ₹4 करोड़ 67 लाख 56 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। विधायक श्री राही ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने के उपरान्त ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगलदीप सहित आस-पास के क्षेत्रों को बाढ़ एवं कटाव से स्थायी सुरक्षा प्राप्त होगी, जिससे स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरन्तर गति प्रदान कर रही है। कपिलवस्तु की जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र में विकास की यह श्रृंखला आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।
सिद्धार्थनगर
कटाव निरोधक कार्य की परियोजना हेतु ₹4 करोड़ 67 लाख 56 हजार रुपए की हुई स्वीकृति – विधायक कपिलवस्तु
- by Netra 24 Times
- 11/01/2026
- 112 Views
- 1 month ago
