Breking News
सबका दल यूनाइटेड के लोगों ने कलेक्ट पहुंचकर यू,जी,सी,बिल का समर्थन को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सौपा ज्ञापनसिद्धार्थनगर में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजनसिद्धार्थनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 119 केंद्रों पर 65,569 परीक्षार्थी शामिलनेपाल का 14 वर्षीय हसन रजा हुआ लापता, खोजबीन जारीउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का जन्मदिन मंगलवार को इटवा स्थित जे.के.जे. मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गयाआज जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआसिद्धार्थनगर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदलबी०एस०ए० ग्राउंड (जिला जेल के सामने) में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कियासिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना में भव्य निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभारत भारी महाशिवरात्रि मेला: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भंडारे में प्रसाद वितरणजनपद बस्ती के थाना परसुरामपुर में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लगातार सीबीआई जांच की उठाई जा रही मांगनागरिक सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक अजय गोंड की मौत गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर क्यों? रह गयी यह बड़ा सवालआगामी 13- 14 फरवरी को इटवा स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल विराट कुश्ती दंगल के तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने निरीक्षण कियागोंड, धुरिया जनजाति समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पंहुचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को सौंपा ज्ञापनमिट्टी डालकर सड़क निर्माण इंशा नगर में नपा की खुली लापरवाही, ईओ की भूमिका संदिग्धसिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल का पूरक प्रश्नइंटरलॉकिंग में प्रधान सचिव व जिम्मेदार पुराने ईंट का कर रहे है प्रयोगविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत धोबहा चौराहा पर दिनांक 11 फरवरी को आयोजित होने वाली केंद्रीय बजट समीक्षा सभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गयाबांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 13 – 14 फरवरी को होने वाले बांसी रोड बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को लेकर पूर्व मंत्री डॉ० सतीश द्विवेदी के अध्यक्षता में बैठक की गईसहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकट
सिद्धार्थनगर

मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए है जीवन रेखा – कांग्रेस जिलाध्यक्ष

उपवास कार्यक्रम में पूर्व सांसद मोकीम व कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी किया सम्बोधित

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में रविवार को गांधी आश्रम स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखकर केन्द्र सरकार से मनरेगा के मूल स्वरूप को बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा है। केन्द्र सरकार द्वारा इसमें किये जा रहे बदलावों से योजना की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है, जिससे करोड़ों ग्रामीणों का रोजगार और आजीविका संकट में पड़ गई है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने की हर साजिश के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के सपने का जीवन्त उदाहरण है। यह योजना गरीब को सम्मान के साथ काम और रोजी देने का अधिकार देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर और भुगतान में देरी कर इस योजना को कमजोर कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मनरेगा कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण भारत के लिए सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोज़गारी के दौर में मनरेगा को कमजोर करना गरीबों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी और इसकी मूल भावना को बहाल कराने तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, गालिब बिसेन, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, पंकज चतुर्वेदी, इश्तियाक चौधरी, अकील अहमद मुन्नू, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज मनिहार, सन्तोष त्रिपाठी, मोबीन खान, मुकेश चौबे, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, रियाजउद्दीन राईनी, गुल मोहम्मद, मतिऊल्लाह खान, डॉ0 प्रमोद कुमार, शौकत अली, राधे कुंवर, गुल मोहम्मद, अनिल, जुबैर खान, विज्ञानी बाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *