विकास खण्ड शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत लुचुईया के नड़ौरा गांव में नड़ौरा प्रीमियर लीग-2026 के बैनर तले जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। क्रिकेट टूर्नामेन्ट के मुख्य अतिथि जिसका एमएलसी प्रतिनिधि व प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा ने फीता काटकर उदघाटन किया, जबकि विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा रहे। नड़ौरा प्रीमियर लीग-2026 के आयोजक अंशिका फर्टिलाइजर एण्ड ट्रेडर्स चोड़ार चौराहा के विवेक कुमार उपाध्याय के साथ डा0 पवन मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भाव को बढ़ावा देते हैं और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ होता है। इसलिए समय-समय पर खेल का आयोजन होना चाहिए।
क्रिकेट टूर्नामेन्ट के दौरान अलीगढ़वा कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहला क्रिकेट टूर्नामेंट मैच अलीगढ़वा व पल्टादेवी के बीच खेला गया। अलीगढ़वा टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित अलीगढ़वा टीम ने 12 ओवरों में 118 रन बनाए। टीम की ओर से अरमान ने 15 गेंदों पर महत्वपूर्ण रन बनाए, जबकि इस्माइल ने 22 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से तेजतर्रार पारी खेली। पल्टादेवी की ओर से गेंदबाजी में उमेर और पचिराना ने 2-2 विकेट झटके। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पल्टादेवी की टीम संघर्ष के बावजूद 106 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दीपक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अलीगढ़वा की ओर से अरमान ने शानदार ऑलराउण्ड प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट भी हासिल किए्ये और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजक विवेक कुमार उपाध्याय एवं टीम के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय दोनों टीमों का हौसला बढ़ाते हुए गांव के पूर्व प्रधान श्रवण कुमार उपाध्याय के हाथ से मैन आफ द मैच पुरस्कार दिलवाया। मैच को देखनें के लिए दर्शकों से पूरा मैदान भरा हुआ था। इस अवसर पर संजय मिश्रा, लड्डू उपाध्याय, विजय पाल, राजेश शुक्ला, संदीप, मोनू, अभिषेक, रोहित, निलेश, साइराज, सुन्दरम, रघुनाथ, हिमांशु, स्कन्द, सुभाष, निखिल सहित तमाम क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
अलीगढवा टीम ने पल्टादेवी टीम को 14 रनों से हराया
- by Netra 24 Times
- 12/01/2026
- 133 Views
- 1 month ago
